लेनोवो टैब प्लस (Lenovo Tab Plus) – शानदार फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला टैबलेट जो की मात्र ₹30000 के अंदर आता है।
लेनोवो टैब प्लस (Lenovo Tab Plus) एक नया और दमदार टैबलेट है जो खासतौर पर मनोरंजन और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें शानदार ऑडियो, बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ हो, तो Lenovo Tab Plus आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
इस टैबलेट में 11.5 इंच का 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ई-बुक्स पढ़ने के लिए बेहद उपयुक्त है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ और रिफ्रेशिंग बन जाता है। ऑडियो के शौकीनों के लिए इसमें JBL के 8 स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। यह आपको होम थिएटर जैसा अनुभव देता है।
Lenovo Tab Plus में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर है जो
पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है और कंपनी दो साल के OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 8600mAh की बैटरी है जो 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाता है।
Lenovo Tab Plus उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो एंटरटेनमेंट, स्टडी या वर्क के लिए एक ऑल-राउंडर टैबलेट चाहते हैं। यह टैबलेट बजट में प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है, जिससे यह 2025 में एक बेहतरीन Android टैबलेट ऑप्शन बन जाता है।
Lenovo tab Plus,tab,tabunder 30000, tablets,new tablet, lenovo tablet,






Post a Comment